हवाई यात्रा से संबंधी कुछ विचित्र सत्य जो आपको जानने चाहिए

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

क्या आप एक कमजोर दिल वाले हवाई यात्री हैं, तब मृत शरीर से लेकर बिजली गिरने तक की परेशानियों से सावधान रहें, यहाँ कुछ ऐसे 18 तथ्य बताए जा रहे हैं जिनके जानने के बाद आप अपनी अगली उड़ान के टिकट वापस कर सकते हैं। सौभाग्य से, किसी निजी जेट में हवाई यात्रा करना, यात्रा करने के लिए सबसे अधिक सुरक्षित ज़रिया माना जाता है (निश्चय ही, एक बार जब आप उड़ान भरने में सफल हो जाते हैं)

1. अधिकतर पायलट बिजली गिरने से चोटिल होते हैं एक पायलट ने बताया: मैं दो बार बिजली गिरने की चपेट में आ चुका हूँ। अधिकतर पायलट आ चुके हैं। दरअसल हवाई जहाज की बनावट ऐसी होती है जिससे वो आसानी से आकाशीय बिजली को आकर्षित कर लेते हैं। एक ज़ोर का धमाका और तेज़ चमकदार रोशनी, बस हो गया। बिजली गिरने से हवाई जहाज नीचे नहीं गिरता है।“

 2. अनेक सिविल यात्री परिवहन विमान मृत शरीर और मानव अंग ले जाते हैं एक पायलट ने रीडिट पर लिखा, “ अधितकम हवाई किराये व्यावसायिक उड़ानों द्वारा निर्धारित होते हैं। अनेक कार्गो में से किसी न किसी पर एच आर लिखा होता है जिसका अर्थ है “मानव अवशेष”। “ कुछ लोगों की मृत्यु ऐसी जगह से दूर हो जाती है जहां वे दफनाया जाना पसंद करते हैं। इस स्थिति में उन्हें एक लकड़ी के संदूक में रखा जाता है जिससे उन्हें कोई भी यात्री देख न सके। केवल इसमें एक बात विचित्र होती है जो है उस कंटेनर की आकृति।“ यदि आप कहीं एच आर लिखा देखते हैं या सुनते हैं तब इसका अर्थ है कि उस कार्गो के भाग में एक मृत शरीर रखा है। कुछ कंपनियाँ, जैसे ईज़ीजेट, हवाई भाड़ा प्रक्रियाओं में शामिल नहीं है, इसलिए आप उनके द्वारा कोफीन न ले जाने के बारे में निश्चिंत हो सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी समय यात्रा के दौरान किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है तब दूसरी एयरलाइंस इस मामले को दूसरी तरह से निपटाती है।

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

3. जब कोई पायलट कभी थक जाता है, तब वह कॉकपिट में नींद ले लेता है यूके पायलट ट्रेड यूनियन बालपा (ब्रिटिश फ्लाइट एसोसिएशन) के द्वारा करवाए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार लगभग आधे पायलट (56%) यह स्वीकार करते हैं कि वे कॉकपिट में सो जाते हैं। इसके अतिरिक्त लगभग एक तिहाई उत्तरदाताओं ने कहा कि अपने जागने पर उन्होनें पाया कि उनका अपना सहपायलट भी सो रहा था।

 4. रोल्स रोयस हवाई जहाज के इंजिन की जांच एक बंदूक से मृत मुर्गे निकाल कर करते हैं पक्षी 299 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ते हैं, इसलिए यह बिलकुल एंग्री बर्ड खेलने जैसा है

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

 5. हवाई परिवहन सुरक्षाकर्मी नशे में धुत यात्री से निपटने में कोई मदद नहीं करते हैं ऐसा अक्सर होता है कि हवाई यात्रा में कोई यात्री नशे की हालत में शोर मचा देता है। दरअसल यह आतंकवादियों द्वारा अपनाई जाने वाली चाल है: इस तरह से वो देख लेते हैं कि क्या हवाई जहाज में सामान्य कपड़े पहने हुए सुरक्षाकर्मी तो नहीं हैं। यदि आप हवाई अपहरण की संभावना को कम करना चाहते हैं तो निजी हवाई जहाज को किराए पर लेना ही एकमात्र उपाय है ।

6. वे कभी-कभी हवाई जहाज में कुल्हाड़ी रखते हैं हवाई जहाज की सुरक्षा के लिए कभी-कभी उन्हें कुल्हाड़ी भी रखनी की ज़रूरत होती है जिसका प्रयोग वे बिजली के तार में आग लग जाने की स्थिति में कोई दीवार या खिड़की को तोड़ने के लिए करते हैं। बताया जाता है कि जर्मनविंग्स के पायलट पैट्रिक जोंडेनहेमियर को कुल्हाड़ी के इस्तेमाल से कॉकपिट का दरवाजा तोड़ना पड़ा क्योंकि उनके सहपायलट एंद्रियज लुबिट्ज़ ने स्वयं को अंदर बंद कर लिया था और बाद में हवाई जहाज को फ्रेंच एल्प्स की सख्त चट्टानों पर विमान गिरा दिया था।

7. हवाई जहाज में मिलने वाले हेडफोन अच्छी कंपनी के नहीं होते हैं एक अंजान हवाई कर्मचारी ने बताया :” लंबी दूरी करने वाले हवाई यात्रियों को दिये जाने वाले हेडफोन हालांकि प्लास्टिक बैग में पैक होते हैं लेकिन वो नए नहीं होते हैं। वास्तविकता तो यह है कि हर यात्रा के बाद उन्हें साफ करके फिर से सील बंद कर दिया जाता है। हवाई जहाज पर होने वाली खराब बातों में केवल एक यही बात नहीं है। केवल निजी हवाई जहाज के यात्री ही इस परेशानी से बच सकते हैं।

8. दुर्घटना के समय हवाई जहाज के उतरने पर केबिन की बत्तियाँ मध्यम कर दी जाती हैं पायलट टिम मॉर्गन ने कोरा पर लिखा है , “रात को जब हवाई जहाज नीचे उतरता है तब यदि उस समय आपको अचानक उसे खाली करना पड़े तब उसके अंदर की बत्तियाँ बंद कर दी जाती हैं। इस प्रकार आपकी आँखें अंधेरे में देखने की अभ्यस्त हो जाती हैं और आप जहाज के बाहर आसानी से देख सकते हैं।“

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

9. पायलट का अधिकार पायलट को लोगों को गिरफ्तार करने का, जुर्माना लगाने का और वसीयत के समय गवाह बनकर गवाही देने का भी अधिकार होता है।

10. कॉफी से दूर रहें: एक उपभोक्ता ने रीडिट पर लिखा है : यहाँ की कॉफी बहुत खराब होती है क्योंकि हर सुबह उस बर्तन को कोई साफ नहीं करता है। स्टेशन के एजेंट्स को इतना कम पैसा मिलता है कि वे इसे साफ करने कि परवाह नहीं करते हैं। मैं तो बिलकुल नहीं करता हूँ। इसलिए भी क्योंकि उन्हें साफ करने के लिए हमें सब कुछ पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है। हम केवल उसे पानी से निकाल कर उसमें कॉफी डाल देते हैं।

 11. दोपहर में शोर बहुत ज्यादा होता है रीडर डाइजेस्ट में एक संदेश छपा था : यदि आप एक कमजोर दिल वाले हवाई यात्री हैं तब चाहे आप निजी या व्यावसायिक हवाई जहाज लें, हमेशा सुबह की फ्लाइट ही लें। इसका कारण है कि ज़मीन की गर्मी के कारण दोपहर के समय हवा के झोंके आने लगते हैं और दोपहर के बाद आँधी-तूफान आने की भी संभावना हो जाती है। व्यवसायिक जेट की हवाई परिचारिका यात्री के लिए कॉफी का कप ला रही है

12. सभी यात्रियों को लेने की तुलना में समय से पहुँचना अधिक ज़रूरी है एक दूसरे पायलट ने बताया: “ युनाइटिड स्टेट्स परिवहन विभाग ने समय पर पहुँचने के नियम को इतना अधिक प्राथमिकता दी है कि उन्होनें एक नोटिस जारी कर रखा है जिसके अनुसार चाहे कनेक्टिंग फ्लाइट की देरी होने के कारण लगभग 20% यात्री देर से ही क्यों न पहुँचें, कोई भी पायलट फ्लाइट को देर से नहीं पहुंचायेगा।

 13. सह-पायलट को अलग तरह का खाना दिया जाता है विषाक्त खाने के भय के कारण निजी और व्यावसायिक विमानों के सह-पायलट को एक समान खाना ही दिया जाता है। यदि दोनों पायलट शाकाहारी हो तब थोड़ी मुश्किल हो सकती है। उन्हें एक दूसरे के साथ अपना खाना साझा करने की अनुमति भी नहीं है।

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

14. शौचालयों को बाहर से बंद किया जा सकता है। शौचालय में अंदर की ओर फ्लैश के निशान के नीचे एक छोटी सी कुंडी छिपी होती है। यदि आप इसे अपनी ओर खीचेंगे तब दरवाजा खुलेगा। बिलकुल लुकाछिपी के खेल की भांति।

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

15. 2003 में एक हवाई जहाज का अपहरण हो गया था जिसे आज तक खोजा नहीं जा सका है 25 मई 2003 को बोइंग 727 कार्गो सेवा के लिए बनाया गया था और ईंधन के लिए डीजल लेकर जा रहा थाजिसका दो मेकेनिक ने अपहरण कर लिया था। एफबीआई और सीआईए ने अंतर्राष्ट्रीय खोज शुरू कर दी थी लेकिन अपहरणकर्ता कभी भी पकड़े नहीं जा सके और हवाई जहाज भी मानों हवा में ही कहीं खो गया था।

16. प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स को एक साथ उड़ने की इजाजत नहीं है महारानी के आदेशानुसार उनके बेटे और सबसे पड़े पोते को एक ही उड़ान पर कभी भी एक साथ उड़ने की इजाजत नहीं थी। यह समझनेवाली बात है कि महारानी किसी विमान दुर्घटना में अपने दोनों उतराधिकारियों को एक साथ खोने का जोखिम नहीं उठा सकती थीं।

Поистине странные факты, которых вы не знали об авиаперелетах

17. हवाई यात्रा परिवहन की दृष्टि से दूसरा सबसे अधिक सुरक्षित साधन माना जाता है आपको मालूम होना चाहिए कि हवाई जहाज से अधिक सुरक्षित लिफ्ट को माना जाता है।

18. विश्व की सबसे छोटी व्यावसायिक उड़ान स्कॉटलेंड में ओरक्ने टापूओं के मध्य के लिए है। स्कॉटिश द्वीपसमूह के दो टापूओं के बीच के उड़ान की दूरी एडिनबर्ग हवाई अड्डे की हवाईपट्टी से भी कम है। वेस्ट्रे टू पापा वेस्ट्रे दो मिनट की लंबी उड़ान है जिसे दुनिया की सबसे छोटी अनुसूचित यात्री उड़ान माना जाता है। वैसे, इस उड़ान के लिए एक वापसी टिकट की कीमत 63 डॉलर है। ओल्गा शोशिना उष्णकटिबंधीय स्वर्ग में वीआईपी छुट्टियाँ

AVIA APP